Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक : हॉकी, निशानेबाजी में भी हाथ लगी निराशा, पहले पदक का इंतजार

Published

on

हॉकी

Loading

हॉकीरियो डी जेनेरियो| भारत के पदक से प्रबल उम्मीदवार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के पदक चूकने और भारतीय पुरुष हॉकी टीम को आखिरी के तीन सेकेंड में जर्मनी के हाथों मिली हार ने रियो ओलम्पिक-2016 के तीसरे दिन भी भारतीय खेल प्रेमियों को निराश किया और भारत का रियो में पहले पदक का इंतजार और बढ़ गया। महिलाओं की व्यक्तिगत तीरंदाजी स्पर्धा में भी लक्ष्मीरानी माझी के रूप में निराशा हाथ लगी। वह राउंड ऑफ 32 इलिमिनेशन में हारकर बाहर हुईं।

भारत के लिए ओलम्पिक में एकमात्र व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में चौथा स्थान हासिल कर सके और करियर का समापन करने से पहले इतिहास बनाने से चूक गए।

बिंद्रा के अलावा निशानेबाजी में ही पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन मानवजीत सिंह संधु और किनान चेनाई का प्रदर्शन भी हताश करने वाला रहा।

संधू और चेनाई क्रमश: 16वां और 19वां स्थान हासिल कर सके।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के रूप में भारत को बड़ा झटका लगा, जब आखिरी मिनट से पहले 1-1 से बराबरी पर चल रही भारतीय टीम जर्मनी के हाथों 2-1 से हार गई।

तैराकी में भी भारत के सजन प्रकाश और शिवानी कटारिया क्रमश: पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई और महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पहले दौर से ही बाहर हो गए।

सोमवार को ओलम्पिक शूटिग सेंटर में हुए फाइनल में बिंद्रा ने 163.8 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। वह एक समय दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रहे थे लेकिन आखिरी कोशिशों में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया और वह पदक की दौड़ से बाहर हो गए।

फाइनल में बिंद्रा ने अच्छी शुरुआत की। शुरुआती चरण में वह पीछे रहे लेकिन मध्य के चरण में दूसरे स्थान पर आ पहुंचे। इसके बाद वह तीसरे और चौथे स्थान के बीच झूलते रहे। इसी क्रम में दूसरे खिलाड़ी उनसे अधिक अंक जुटाते चले गए और बिंद्रा के हाथ से पदक का मौका निकल गया।

मैचे के बाद बिंद्रा ने आईएएनएस से कहा, “मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन पदक मेरा नहीं था। यह मुश्किल मुकाबला था और किसी को चौथे स्थान पर आना था, वो मैं रहा।”

बिंद्रा ने कहा, “खैर, मेरे खयाल से खेल में यह होता रहता है। मैंने अपना पूरा दिया। यह एक अच्छा दिन रहा, कठिन दिन भी। अगर मैं पदक हासिल कर सकता तो और अच्छा हो सकता था।”

लंदन में कांस्य जीतने वाले गगन नारंग भी इस स्पर्धा में चुनौती पेश की थी लेकिन वह क्वालीफिकेशन दौर से बाहर हो गए थे।

सोमवार को ही पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में भारत के मानवजीत सिंह संधु और किनान चेनाई दूसरे दौर के क्वालिफिकेशन में क्रमश: 16वां और 19वां स्थान हासिल कर सके और सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए।

करियर का चौथा ओलम्पिक खेल रहे संधु कुल 115 अंक हासिल कर सके, जबकि चेनाई 114 अंक अपने खाते में डाल सके।

उधर हॉकी में मौजूदा चैम्पियन जर्मनी ने खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले किए गए गोल की मदद से भारतीय टीम को पूल-बी के मैच में सोमवार को 2-1 से हरा दिया।

ओलम्पिक हॉकी सेंटर में खेले गए मैच में जर्मनी के क्रिस्टोफर रूहर ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया।

जर्मनी की ओर से निकलास वेलेन ने 18वें मिनट में एक बेहतरीन फील्ड गोल किया और भारत की तरफ से 23वें मिनट में रुपिंदर पाल सिंह ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल करते हुए स्कोर बराबर कर लिया।

ओलम्पिक में भारत की जर्मनी के खिलाफ यह चौथी हार है। भारत को अपने तीसरे पूल मैच में मंगलावर को अर्जेटीना से भिड़ना है।

तीरंदाजी में सोमवार का दिन भारत के लिए निराश करने वाला रहा। भारतीय महिला तीरंदाज लक्ष्मीरानी माझी व्यक्तिगत स्पर्धा में हारकर रियो ओलम्पिक से बाहर हो गई हैं। लक्ष्मी को राउंड-32 एलिमिनेटर मुकाबले में स्लोवाकिया की एलेक्जेंड्रा लोंगोवा ने 108-101 से हराया।

लक्ष्मी, दीपिका कुमारी और बोम्बेला देवी वाली भारतीय टीम पहले ही टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में रूस के हाथों बाहर हो चुकी है। दीपिका और बोम्बेला देवी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए अगली उम्मीद हैं।

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending