Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

भारतीय फिल्म जगत में बड़ा बदलाव लाएंगी नित्या : ताहा शाह

Published

on

ताहा शाह

Loading

ताहा शाहमुंबई| अभिनेता ताहा शाह ने कहा है कि फिल्म निर्देशक नित्या मेहरा भारतीय फिल्म जगत में बड़ा बदलाव लाएंगी। उनकी फिल्म ‘बार-बार देखो’ शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही है। ताहा ने आईएएनएस को बताया, “मैं बहुत उत्साहित हूं कि बतौर निर्देशक शुरुआत कर रही नित्या भारतीय फिल्मों को लेकर दर्शकों के नजरिए में बदलाव लाएंगी। वह जैसी कहानियां लिखती हैं, चरित्रों को समझती हैं और विभिन्न मुद्दों पर व्यापक नजरिया रखती हैं, वह सराहनीय है। ”

ताहा के अनुसार, नित्या की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह कभी किसी दृश्य के लिए कलाकारों से कोई मांग नहीं करती। वह उन्हें अपने हिसाब से काम करने देती हैं और सहजता से चीजों को आगे बढ़ती हैं।

मॉडलिंग में रुचि होने के कारण संयुक्त अरब अमीरात के ताहा ने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फिल्म ‘लव का द एंड’ से की। ताहा कहते हैं कि नवोदित होने के बावजूद नित्या में अपने काम को लेकर स्पष्टता है।  ‘बार-बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन

हाईकोर्ट पहुंचे जैकी श्रॉफ, बिना इजाजत ‘भ‍िडू’ बोला तो देना होगा 2 करोड़ जुर्माना

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर जैकी श्रॉफ को आपने अक्सर ‘भ‍िडू’ शब्द का प्रयोग करते सुना होगा। कई बार उनसे मुलाकात के दौरान उनके फैंस भी इस शब्द का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अब अगर आपने आगे से ऐसा किया तो आपको 2 करोड़ रु का जुर्माना देना पड़ सकता है। एक्‍टर ने ‘व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों की सुरक्षा’ के तहत ‘भ‍िडू’ शब्‍द के इस्‍तेमाल पर दिल्‍ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कई संस्‍थानों के ख‍िलाफ केस किया है।

यह मामला उन संगठनों के खिलाफ दायर किया गया है जो जैकी श्रॉफ का इस्तेमाल उनकी अनुमति के बिना व्यावसायिक लाभ के लिए कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके। मामले को कल 14 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

यह पहली बार नहीं है कि किसी बॉलीवुड अभिनेता ने गोपनीयता और प्रचार अधिकार के लिए अदालत से मदद मांगी है। इससे पहले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों को अभिनेता की नकल करने और उनकी सहमति के बिना उनकी आवाज का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

दूसरी ओर पिछले साल अनिल कपूर ने भी अपने व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा, इस साल जनवरी में अनिल कपूर ने केस जीत लिया। इसमें उन्होंने ‘झकास’ शब्द वाला तकिया कलाम, अपने नाम, आवाज, बोलने के तरीके, छवि, समानता और हावभाव की सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि इसका प्रयोग न किया जाए।

Continue Reading

Trending