Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत सीमा पर गोलीबारी की पहल नहीं करेगा : राजनाथ

Published

on

भारत, सीमा पर गोलीबारी की पहल, नई दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान रेंजर्स के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात के दौरान कहा कि सरहद पर कभी भारत की ओर से पहली गोली नहीं चलेगी। पाकिस्तान रेंजर्स के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मेजर जनरल उमर फारूक बुर्की ने की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, “गृह मंत्री ने उनसे (पाकिस्तान रेंजर्स) कहा कि भारत गोलीबारी की पहल नहीं करेगा।” उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान रेंजर्स का प्रतिनिधिमंडल अपने भारतीय समकक्षों के साथ महानिदेशक स्तर की वार्ता के लिए नई दिल्ली आया हुआ है।

गृह मंत्री राजनाथ ने आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच एकजुटता पर भी जोर दिया और रेंजर्स से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनकी सीमा से आतंकवादी भारत में घुसपैठ न करने पाएं। राजनाथ से मुलाकात के बाद पाकिस्तान रेंजर्स का प्रतिनिधिमंडल बीएसएफ-रेंजर्स वार्ता के आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गया। महानिदेशक स्तर की वार्ता के अंतिम दिन यानी शनिवार को दोनों देशों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर होंगे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending