Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

भारत के T-90S tank में आई खराबी, सैन्य प्रतियोगिता से हुआ बाहर

Published

on

भारत, T-90S tank, सैन्यी प्रतियोगिता,

Loading

नई दिल्ली। भारतीय सेना को उस वक्‍त निराश और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब देश का मुख्य लड़ाकू टैंक T-90S tank टैंक बायथलॉन 2017 से बाहर हो गया। युद्ध टैंक की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में चीन सहित 19 देशों ने भाग लिया।T90S टैंक, भारतीय सेना, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, टैंक बायथलान, tank biathlon 2017, रूस , 657 टी-90एस भीष्म टैंक, अलाबिनो रेंजेस

दरअसल भारतीय सेना की ये टैंक रूस में चल रही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता tank biathlon में हिस्सा लेने गई थी। वहीं कुछ तकनीकी खामी की वजह से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता से उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। टैंक में पाई गई कुछ तकनीकी खामी की वजह से ऐसा किया गया। इन टैंकों के इंजन में गड़बड़ी पाई गई।

 

प्रतियोगिता अलाबिनो रेंजेस में 29 जुलाई को शुरू हुई थी। सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम इसके दो टी 90 टैंकों में गड़बड़ी आने के बाद अगले चरण में नहीं जा सकी। आपको बता दें कि 2001 से अबतक भारत 8525 करोड़ रुपये में 657 टी-90एस ‘भीष्म’ टैंकों का रूस से आयात कर चुका है। इसके बाद इन टैंकों को भारत में ही बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : लखनऊ के राष्ट्रीय पुस्तक मेला में उमड़ने लगे पुस्‍तक प्रेमी

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending