Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत की ‘पैडगर्ल’ ने बनाया अनोखा पैड, ‘प्रोजक्ट बाला’ को मिल रही अपार सफलता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। 21वीं सदी में भी महिलाएं माहवारी पर खुलकर बात करने में बचती हैं। इस अहम मुद्दे पर अक्सर बात करना सभ्य समाज को अच्छा नहीं लगता, लेकिन इसी भीड़ में एक शख्स ऐसा भी है, जिसने सन 1990 के दशक में माहवारी पर लिपटे शर्म के चोले को उतार फेंकने से गुरेज नहीं किया। यह शख्स हैं केरल के अरुणाचलम मुरुगनाथम। अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन इन्हीं के जीवन से प्रेरित है। इस फिल्म के आने के बाद समाज में इस मुद्दे को लेकर लोगों में धारणा बदली है। इसी कड़ी में दिल्ली की 22 साल की लड़की बेहद सुर्खियों में है। दरअसल इस लड़की को पैडगर्ल के नाम से जाना जाता है।

पैडगर्ल सौम्या डाबरीवाल ने ऐसा सेनेटरी पैड तैयार किया है जो पर्यावरण हितैषी है और जिसका इस्तेमाल करने में बड़ी असानी है क्योंकि यह उपयोगी व सुरक्षित है, यह एक बार इस्तेमाल में लाया जाने वाला सामान्य पैड। यह भी सबसे अहम बात है कि सौम्या समाज में महिलाओं और युवतियों को मुफ्त में यह पैड दे रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अब तक 15 से 16 हजार पैड वह बांट चुकी हैं, वह भी मुफ्त में। सौम्या ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत लौटी है और वह अब गरीब और पिछड़े ग्रामीण परिवारों को इस जटिल मुद्दो पर महिलाओं को जागरूक करने में लगी हुई है।
सौम्या बताती है कि उन्होंने कुछ दोस्तों की मदद से प्रोजक्ट बाला शुरू किया और हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड व आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों का दौरा कर महिलाओं इस मुद्दे पर जागरूक करने में लग गई। उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल में माहवारी को लेकर अब भी गलत धारणा है। दरअसल वहां माहवारी के दौरान महिलाओं पर भूत-प्रेत का साया बताया जाता है। दूसरी ओर हरियाणा व राजस्थान जैसे राज्यों के गावों में महिलाओं को जमीन पर चटाई पर सोने पर मजबूर किया जाता है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending