Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा शासित राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा ज्यादा : कांग्रेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों में ज्यादा सांप्रदायिक हिंसा हुई है। भाजपा सांसदों ने उसके इस दावे को खारिज कर दिया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा में कहा, “जहां भाजपा का बहुमत है, वहां सांप्रदायिक हिंसा के ज्यादा मामले सामने आए हैं।”

उनके इस बयान से खफा भाजपा सांसदों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस के इस दावे का खंडन किया और कहा कि रिकॉर्ड कांग्रेस के इस दावे का समर्थन नहीं करते हैं।

रिजिजू ने कहा कि पिछले साल भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से विपक्ष के नेता की यह टिप्पणी सही नहीं है।”

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसके अनुसार, सांप्रदायिक हिंसा की ज्यादातर घटनाएं समाजवादी पार्टी (सपा) शासित राज्य उत्तर प्रदेश से सामने आई हैं।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending