Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ओम माथुर ने किया मंथन, भाजपा की परिवर्तन यात्रा 5 नवंबर से

Published

on

Loading

BJP parivartan yatraलखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा 2017 की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, सभी राजनीतिक पार्टियां अपने कील-कांटे दुरुस्त करने में जुटी हुई हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यूपी में चुनावी माहौल बनाने का खाका तैयार किया। तय हुआ कि भाजपा 5 नवंबर से सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा शुरू करेगी।

कार्यक्रम के मुताबिक, 5 नवंबर को सहारनपुर, 6 को ललितपुर, 8 को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया से भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकलेगी। सभी यात्राओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। परिवर्तन यात्राओं में अलग-अलग तिथि और स्थान के मुताबिक केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे।

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में गुरुवार को परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम पर को लेकर प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक में मुहर लगा दी गई। प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में हुई बैठक में परिवर्तन यात्रा के रूट और चेहरों पर भी चर्चा हुई।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान होने वाली जनसभाओं और नारों को लेकर भी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए। जिन इलाकों से परिवर्तन यात्रा गुजरेगी, वहां के जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ मोर्चे और प्रकोष्ठों के नेताओं की भी जिम्मेदारी तय की गई है।

बैठक में भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी मौजूद रहे। परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रमों में बदलाव के तहत अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर को लखनऊ में रैली करेंगे। बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अलग-अलग तिथियों में शुरू हो रही सभी परिवर्तन यात्राओं का समापन एक दिन एक साथ होगा। सभी परिवर्तन यात्राएं 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में रैली कर जनता को संदेश देंगे। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रदेश में बदलाव की राह तैयार करेगी।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending