Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा नेता को सबक सिखाने वाली सीओ का तबादला

Published

on

भाजपा, श्रेष्ठा ठाकुर, महिला पुलिस, बुलंदशहर, बहराइच

Loading

लखनऊ। भाजपा नेता को सबक सिखाने वाली सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का शनिवार को बुलंदशहर से बहराइच तबादला कर दिया गया है। महिला सीओ ने स्थानीय भाजपा नेता समेत पांच लोगों को पुलिस कार्यवाही में दखल देने और पुलिस अधिकारी से बदतमीजी करने के आरोप में जेल भेज दिया था।

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, श्रेष्ठा ठाकुर के तबादले को स्थानीय नेता अपना सम्मान मान रहे हैं। साथ ही वह ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं। बुलंदशहर से भाजपा अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने बताया कि ठाकुर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य पार्टी नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज कराया गया है।

बताते चलें कि श्रेष्ठा ठाकुर बुलंदशहर में बतौर सीओ तैनात थीं। पुलिस ने कुछ दिनों पहले जिले के स्याना कस्बे में भाजपा की जिला पंचायत सदस्य के पति प्रमोद लोधी का ट्रैफिक रूल तोड़ने पर चालान किया था। चालान काटे जाने से नाराज प्रमोद पुलिस से उलझ गया। हाथापाई की नौबत आ गई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सीज कर प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया।

इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रेष्ठा ठाकुर के साथ बदसलूकी की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रमोद को जब कोर्ट लाया गया, तब काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के बीच जमकर बहस हुई।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस अधिकारी यातायात नियमों के नाम पर रिश्वत लेते हैं। वहीं, सीओ श्रेष्ठा ठाकुर भाजपा से जुड़े लोगों के खिलाफ ही कार्रवाई करती हैं। कार्यकर्ताओं के इन आरोपों को सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने सिरे से खारिज कर दिया था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending