Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाजपा को वोट मतलब आरक्षण के खिलाफ वोट देना : मायावती

Published

on

Loading

mayawati rallyएटा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान के तहत एटा पहुंचीं बसपा मुखिया मायावती ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जहां सपा सरकार पर वार किए, वहीं आरक्षण और नोटबंदी पर भाजपा और केंद्र सरकार को घेरा।

बसपा मुखिया ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि भाजपा अपने मार्गदर्शक आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। बाबा साहेब के प्रयासों से मिले आरक्षण और अन्य सुविधाओं को भाजपा आरएएस के एजेंडे पर चलकर खत्म कर सकती है। इसलिए भाजपा को वोट देने का मतलब खुद के आरक्षण के खिलाफ वोट देना है।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आर्थिक आधार पर भी आरक्षण की मांग करती है। मायावती ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था न संभाल पाने वाली भाजपा इतने बड़े उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को कैसे संभालेगी? दिल्ली में पुलिस अरविंद केजरीवाल के अधीन नहीं, बल्कि राजनाथ सिंह के अधीन है। राष्ट्रीय राजधानी में अपराध बढ़ता ही जा रहा है, इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि मैदान में खुद हारती देख भाजपा मीडिया को मैनेज कर अपने पक्ष में ओपिनियन पोल करवा रही है, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। उन्होंने लागों से टीवी चैनलों के प्रायोजित ओपिनियन पोल पर भरोसा न करने की अपील की।

मायावती ने कहा, “मेरी चार बार की सरकार में प्रदेश से किसी ने पलायन नहीं किया, बल्कि दूसरे राज्यों से वापस आए। केंद्र सरकार की नोटबंदी के कारण प्रदेश के बाहर रह रहे लोगों को प्रदेश में वापस आना पड़ा। मोदी सरकार रोजगार देने नहीं, लेने आई है।”

प्रदेश की सपा सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी, कर्मचारी, जनता सभी परेशान हैं। सपा के शासन में गुंडों और अपराधियों का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भयमुक्त शासन सिर्फ यही पार्टी ही दे सकती है। बसपा अबकी बार बहुमत की सरकार बनाएगी।

मायावती ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर बेकसूर लोगों को जेल में बंद करवाने वाले लोगों के मामलों की समीक्षा करवाकर उन्हें जेल से रिहा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा, “मेरी सरकार आने पर जिन जिले में योजनाओं और संस्थानों के नाम सपा सरकार ने बदले हैं, उनके पूर्व नामों को बहाल किया जाएगा। मेरे द्वारा दिए गए जमीनों के पट्टों पर कब्जों को मुक्त करवाकर भू-माफियाओं को जेल में डाला जाएगा। सपा सरकार के बड़े आर्थिक फैसलों और नौकरियों में भर्ती की जांच कराई जाएगी। सपा सरकार के तरह किसी खास क्षेत्र का नहीं, सभी क्षेत्रों का विकास कराया जाएगा।”

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending