Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भाजपा को एकमात्र विकल्प मान रहे असम वासी : सोनोवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सर्बानंद सोनोवाल का मानना है कि असम के लोगों को लगता है कि केवल भाजपा ही राज्य का तेजी से विकास कर सकती है। लोग कांग्रेस सहित सभी पार्टियों को आजमा चुके हैं।

सोनोवाल (53) ने डिब्रूगढ़ से टेलीफोन पर आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में कहा, “असम के लोगों का भाजपा में पूर्ण विश्वास है। वे जानते हैं कि केवल भाजपा में ही राज्य को तेजी से विकास के रास्ते पर ले जाने की क्षमता है। असम के लोग कांग्रेस और असम गण परिषद सहित सभी पार्टियों को आजमा चुके हैं और उन्हें लगता है कि उनके साथ धोखा हुआ है।”

केंद्रीय खेल मंत्री सोनोवाल को शनिवार को असम भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

सोनोवाल ने कहा कि राज्य की गोगोई सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है और कोष का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और असम गण परिषद की सरकारें असम के लोगों की जिंदगी में कोई नजर आने वाला बदलाव नहीं कर सकी हैं।”

उन्होंने कहा कि असम के हर तबके से राय लेने के बाद भाजपा राज्य में कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बारे में अपनी रणनीति बनाएगी।

सोनोवाल की नियुक्ति को भाजपा के लिए बिहार हार से ली गई सीख के रूप में देखा जा रहा है। बिहार में भाजपा ने किसी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित किया था और एक राय यह भी है कि इससे पार्टी को चुनाव में नुकसान हुआ।

सोनोवाल 2014 में लोकसभा चुनाव के समय असम भाजपा के अध्यक्ष थे। तब राज्य की 14 संसदीय सीटों में से सात पर भाजपा जीती थी। सोनोवाल को अब राज्य विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन प्रभारी भी बनाया गया है। असम की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल जून में समाप्त हो रहा है।

भाजपा ने असम के लिए मिशन-84 का नारा दिया है। राज्य में विधानसभा की 126 सीटें हैं। पार्टी का मिशन इनमें से कम से कम 84 सीटें जीतने का है।

सोनोवाल ने कहा, “असम के लोगों का पक्का विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केवल भाजपा ही बदलाव ला सकती है।”

भाजपा के नेताओं ने बताया कि 27 नवंबर को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैली के साथ भाजपा राज्य में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

उल्फा महासचिव अनूप चेतिया के भारत प्र्त्यपण से होने वाले चुनावी फायदे पर सीधे कुछ न कहते हुए सोनोवाल ने कहा कि चेतिया शांति प्रक्रिया में बड़ी भूमिका निभा सकता है।

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending