Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

भाई के लिए आज अपने गढ़ में दम दिखाएंगी प्रियंका गांधी

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए तैयार हैं। वह शुक्रवार को पार्टी के उपाध्यक्ष व अपने भाई राहुल गांधी के साथ रायबरेली में रैली करेंगी। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी जानकारी दी।

रायबरेली सोनिया गांधी की संसदीय सीट है। कांग्रेस के ४० स्टार प्रचारकों में से एक प्रियंका के अब तक चुनावी जनसभाओं से नदारद रहने से कार्यकर्ता नाखुश थे, विशेष रूप से अमेठी और रायबरेली में जिसे गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है। यहां प्रियंका ने पिछले चुनावों में भी प्रचार किया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी है। बताया जाता है कि यहां सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाने के कारण प्रियंका के प्रचार कार्यक्रम कई बार रद्द हुए।

अब दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी तरफ से पांच-पांच उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए, जिसके बाद प्रियंका की यहां रैली होने जा रही है। कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के आसार धुंधले पडऩे के समय प्रियंका कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मुख्य वार्ताकार की भूमिका निभाने वालों में से एक थीं।

पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रियंका का नाम हालांकि पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में है, लेकिन वह संभवत: खुद को अमेठी और रायबरेली तक ही सीमित रखेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां २० फरवरी को जनसभा को संबोधित करेंगी। सोनिया ने अभी तक खराब सेहत की वजह से चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी थी। रायबरेली में २३ फरवरी और अमेठी में २७ फरवरी को मतदान होंगे।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending