आध्यात्म
भगवान् कर्म करने की शक्ति मात्र देता है
किंतु यह भ्रम नहीं होना चाहिये कि भगवान् ही हमारे कर्मों का कर्ता है। भगवान् कर्म करने की शक्ति मात्र देता है किंतु कर्म करने का अधिकार जीवों को दे रखा है। तभी तो वेदादि का उपदेश सार्थक होगा। कर्मफलभोग सार्थक होगा। अतः भगवान् ऐसा ही समझना चाहिये, जैसा पॉवर हाउस का घर में पॉवर देना। किंतु उस बिजली के पॉवर का सदुपयोग या दुरुपयोग करना यह काम आप का है। यह ठीक है कि यदि भगवान् (पॉवर हाउस) शक्ति न देता तो हम कुछ साधन न कर पाते। अतः कर्ता जीव ही है। भोक्ता भी जीव ही है।
राधे राधे राधे राधे राधे राधे
लखत रहत नित भक्ति मुख, कर्म, योग, अरु ज्ञान।
अति स्वतंत्र है भक्ति पथ, वेद पुरान बखान।। 44।।
भावार्थ- कर्म, योग, ज्ञानादि को भक्ति की अपेक्षा है। किंतु भक्ति को किसी की भी अपेक्षा नहीं है। भक्ति स्वतंत्र है।
व्याख्या- वेदों शास्त्रों एवं पुराणों ने बताया है कि कर्म वेदविहित होने पर भी स्वर्ग ही दे सकता है। जो कि नश् वर है। योग एवं ज्ञान भी केवल स्वस्वरूप का ही ज्ञान करा सकता है ब्रह्मज्ञान नहीं करा सकता। ब्रह्मज्ञान के लिये श्रीकृष्ण भक्ति परमावश्यक है। बिना भक्ति किये श्रीकृष्ण की कृपा ही न होगी, बिना कृपा के न माया निवृत्ति होगी, न तो ब्रह्मज्ञान ही होगा।
आध्यात्म
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
नई दिल्ली। अगर आप पिछले काफी समय नौकरी कर रहे हैं और आपका प्रमोशन नहीं हो रहा है। या फिर आपकी बॉस से नहीं बन रही है तो ये कुछ सरल उपाय करके आप सफलता पा सकते हैं।
. शनिवार की सुबह जल्दी उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर घर में किसी पवित्र स्थान पर पूजन का विशेष प्रबंध करें या किसी मंदिर में जाएं। शनिवार शनि की पूजा का विशेष दिन माना जाता है। शनि हमारे कर्मों का फल देने वाले देवता हैं। अत: इसी दिन शनि देव का विधिवत पूजन करनी चाहिए।
. तरक्की के लिए सूर्य देवता को मनाना काफी शुभ बताया जाता है। जो लोग आसानी से तरक्की करते हैं उनका सूर्य काफी मजबूत होता है। प्रतिदिन सुबह सूर्य को पानी अर्पित करें और सूर्य नमस्कार करें। सूर्य देवता को जल अर्पित करने वाला बर्तन तांबे का हो और उसमें थोड़ा गंगाजल डालें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देवता से अपनी इच्छा रोज जाहिर किया करें।
. यदि नौकरी-पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है अथवा उनकी तनख्वाह में वृद्धि नहीं हो रही है तो उन्हें मंगलवार के दिन हनुमान जी की आराधना करना चाहिए।
. प्रतिदिन पक्षियों को मिश्रित अनाज खिलाना चाहिए। सात प्रकार के अनाजों को एकसाथ मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इसमें गेहूं, ज्वार, मक्का, बाजरा, चावल, दालें शामिल की जा सकती हैं। प्रतिदिन सुबह यह उपाय करें, जल्दी ही नौकरी से जुड़ी इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
. रात को सोते समय एक तांबे के बर्तन में पान भरकर अपने बिस्तर के नीचे रखें और सुबह उठते ही, बिना किसी को बोले, यह जल घर के बाहर फेंक दें।
. भगवान विष्णु की आराधना करने से भक्तों की मन की मुराद पूरी होती है इसलिए नौकरी में प्रमोशन पाने के इच्छुक जातकों को भगवान विष्णु जी की आराधना करनी चाहिए।
-
नेशनल2 days ago
दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
सपा और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं : सीएम योगी
-
नेशनल1 day ago
बीजेपी ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को पार्टी से किया निष्काषित, उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लड़ रहे निर्दलीय चुनाव
-
नेशनल2 days ago
बिहार के मोतिहारी में बोले पीएम मोदी- चार जून को इंडी वालों के इरादे पर सबसे बड़ा प्रहार होगा
-
नेशनल1 day ago
सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप, कहा- पार्टी के लोगों पर मेरे खिलाफ गंदी बातें बोलने का दबाव, सबको दिए गए अलग-अलग टास्क
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली : मेट्रो स्टेशन में केजरीवाल को धमकी भरा मैसेज लिखने वाला शख्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी