Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

‘ब्लू फ्लैग’ में दम दिखाएगी इंडियन एयरफोर्स, इजरायल भी होगा शामिल

Published

on

Loading

इंडियन एयरफोर्स पहली बार इजरायल की वायुसेना के साथ संयुक्त युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेगी। इजरायल में गुरुवार से शुरू हो रहे “ब्लू फ्लैग-17’ में शामिल होने के लिए वायुसेना का 45 सदस्यों का दल मंगलवार को इजरायल के लिए रवाना हुआ। रक्षा मंत्रालय के मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गई।

यह बहुपक्षीय युद्धाभ्यास दो से 16 नवंबर के बीच आयोजित होगा। इसमें इंडियन एयरफोर्स की ओर से सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस एयरक्राफ्ट, गरुण कमांडो समेत 45 सदस्यीय दस्ता शामिल होगा।

इस युद्धाभ्यास के बेहद कूटनीतिक मायने हैं, क्योंकि इसमें अमेरिका, फ्रांस, पोलैंड, ग्रीस, इटली और जर्मनी जैसे देश भी हिस्सा लेने वाले हैं। इसका उद्देश्य युद्धाभ्यास में भाग लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना है।

बता दें कि इजरायल भारत को हथियार बेचने वाले सबसे बड़े सप्लायरों में से एक हैं। जो हर साल भारत के साथ लगभग 1 बिलियन डॉलर की कीमत के हथियार का सौदा करता है।

‘ब्लू फ्लैग-17’ युद्धाभ्यास में पाकिस्तान और चीन भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई। इसकी वजह यह है कि इजरायल में पाकिस्तानियों के घुसने पर बैन है। दूसरा यह कि इस युद्धाभ्यास की मंशा से चीन और पाकिस्तान की मंशा मेल नहीं खाती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending