Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ब्राजील में डिल्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Published

on

Loading

रियो डी जनेरियो| ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में रविवार को हजारों लोग राष्ट्रपति डिल्मा रुसफ के खिलाफ सड़कों पर उतरे। दर्जनों शहरों में राष्ट्रपति के विरोध में एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन किया गया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियो डी जनेरियो के कोपाकाबाना समुद्र तट पर प्रदर्शन सुबह 9.30 बजे शुरू हुआ और आयोजकों की उम्मीद से अधिक प्रदर्शनकारी सड़कों पर नजर आए।

इस प्रदर्शन का आयोजन सामाजिक संगठनों की ओर से किया था, जो किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हुए नहीं हैं।

रुसफ और सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी (पीटी) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार समाप्त करने का आह्वान किया।

अधिकांश प्रदर्शनकारी पीले और हरे रंग की पोशाक पहने थे, जो कि ब्राजील के झंडे का रंग है।

इस दौरान एक वक्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा भ्रष्ट राजनीतिज्ञों के ‘गिरोह के मुखिया’ हैं और उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिए। उनके इतना कहते ही तालियों की गड़गड़ाहट सुनी गई।

रुसफ सरकारी तेल कंपनी पेट्रोब्रास से जुड़े भ्रष्टाचार मामले के खुलासे के कारण चर्चा में आई थीं, जिसमें करीब 50 राजनीतिज्ञों के नाम जुड़े होने की खबर है।

इस तेल कंपनी से मिलने वाली आय देश की जीडीपी का 12 फीसदी है, जो कि भ्रष्टाचार के कारण जांच के घेरे में है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending