Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘ब्रदर्स’ का ट्रेलर 80 लाख से अधिक बार देखा गया

Published

on

Loading

मुंबई| अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत आगामी फिल्म ‘ब्रदर्स’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर 80 लाख से ज्यादा बार देखा गया। करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत कुश्ती के अखाड़े से होती है। इसमें दिखाया जाता है कि कैसे दो भाई एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देते हैं।

फिल्म के सह-निर्माता करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, “ब्रदर्स’ का ट्रेलर 80 लाख बार देखा गया। ‘ब्रदर्स’ 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।”

करण मल्होत्रा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म की निर्माता हीरू यश जौहर (करण जौहर की मां) और एंडेमोल इंडिया हैं।एक्शन से भरपूर इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और जैकी श्रॉफ भी हैं। यह हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरीअर’ का हिन्दी रूपांतरण है।

नेशनल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता व ग्वालियर राज घराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। उनका इलाज पिछले दो महीनों से दिल्ली के एम्स में चल रहा था। आज सुबह 9.28 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली।

हाल ही में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि, राजमाता माधवी राजे को सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें 15 फरवरी को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी साल 6 मार्च को भी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय भी उनकी हालत नाजुक थी और उनको लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर रखा गया था।

पहली बार 15 फरवरी को माधवी राजे की तबीयत बिगड़ी थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उसके बाद से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थे। वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ समय पहले यह जानकारी शेयर की थी।

नेपाल राजघराने से माधवीराजे सिंधिया का संबंध है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के दिग्गज नेता माधवराव सिंधिया के साथ माधवी राजे के विवाह से पहले प्रिंसेस किरण राज्यलक्ष्मी देवी उनका नाम था। साल 1966 में माधवराव सिंधिया के साथ उनका विवाह हुआ था। मराठी परंपरा के मुताबिक शादी के बाद उनका नाम बदलकर माधवीराजे सिंधिया रखा गया था। पहले वे महारानी थीं, लेकिन 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद से उन्हें राजमाता के नाम से संबोधित किया जाने लगा।

Continue Reading

Trending