Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बोलने वाली मैना रहेगी 50 लाख के पिंजरे में

Published

on

Loading

जगदलपुर (छत्तीसगढ़)। राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना के संवर्धन के प्रयासों में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए कांघाराउ में करीब 50 लाख रुपये की लागत से वन विभाग विशाल पिंजरा बनाने की तैयारी में है। इस कार्य के लिए पार्क के अधिकारियों को प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। बस्तर में पाई जाने वाली पहाड़ी मैना का जूलॉजिकल नाम ‘गैकुला रिलीजिओसा पेनिनसुलारिस’ है। यह देश के विभिन्न हिस्सों में पाई जाने वाली मैना से अलग है। यह कांगेर घाटी, गंगालूर, बारसूर तथा बैलाडीला की पहाड़ियों के अलावा छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर स्थित गुप्तेश्वर क्षेत्र में पाई जाती है। इसलिए इसे राज्य पक्षी घोषित किया गया है।

हाल के वर्षो में पहाड़ी मैना के अवैध शिकार के कारण इनकी संख्या में तेजी से कमी आई है। कुछ दिनों पहले वन ग्राम कोटमसर के कोटवारपारा में 30 मैनाओं का झुंड देखा गया था, इसलिए अधिकारियों का ध्यान तेजी से इस ओर गया है।

लुप्त हो रही पहाड़ी मैना की प्रजाति को संवर्धित करने का प्रयास 1992 से किया जा रहा है। पहले 90 हजार रुपये खर्च कर वन विद्यालय में पिंजरा बनाया गया था।

मैना विशेषज्ञों की सलाह पर वर्ष 2005 में 17 लाख रुपये खर्च कर बड़ा पिंजरा बनाया गया और जंगल से लाई गई चार मैना को यहां रखा गया। प्रतिदिन इन्हें फल के अलावा सत्तू और इलेक्ट्राल पाउडर पिलाया जाता था, लेकिन एक भी मैना ने अंडा नहीं दिया, वहीं बीमारी और सर्प के हमले से चारों मैना मर गई, फिलहाल एक मैना को लेकर पिंजरे में रखा गया है।

मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) व्ही. रामाराव ने बताया कि 22 वर्षो से वन विद्यालय के पिंजरे में मैना संवर्धन के प्रयास विफल रहे हैं। पिछले दिनों थाईलैंड से बस्तर आए मैना विशेषज्ञों ने अपना अभिमत रखा था कि जीवों के प्रजनन के लिए एकांत और कोलाहल विहीन स्थल की दरकार होती है। यह बात मैना के लिए भी लागू होती है। किरंदुल वालटेयर रेलवे लाइन और एनएच 30 के बीच वन विद्यालय में तैयार पिंजरा मैना संवर्धन के लिए उपयुक्त नहीं है, क्योंकि यहां दोनों और से शोर-शराबा होता है।

राव ने बताया कि वन विद्यालय बदले कांघाराउ क्षेत्र के कोटमसर, कांगेरधारा, दंडकगुफा या नागलसर के पास स्थल चयन कर मैना के लिए विशाल पिंजरा तैयार किया जाएगा। इसके लिए पार्क के अधिकारियों को प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा गया है। इस कार्य में लगभग 50 लाख रुपये खर्च होंगे।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending