Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड ने करण जौहर की खलनायकी को सराहा

Published

on

फिल्मकार-करण-जौहर,बांबे-वेलवेट,खलनायक,भूमिका,सिद्धार्थ-मल्होत्रा,वरुण-धवन,अनुराग-कश्यप,धन्यवाद

Loading

मुंबई | मशहूर फिल्मकार करण जौहर ‘बांबे वेलवेट’ फिल्म के पोस्टर में एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी खलनायक की भूमिका को उनके दोस्तों व सहयोगियों ने सराहा है। अनुराग कश्यप निर्देशित ‘बांबे वेलवेट’ में करण जॉनी बलराज (रणबीर कपूर) के कट्टर प्रतिद्वंद्वी कैजाद खंबाटा की भूमिका निभा रहे हैं।

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण के इस खलनायक रूप की तारीफ की है। सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा, अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ में करण जौहर खलनायक कैजाद खंबाटा बने हैं। नया खलनायक। गंभीर व निर्दयी दिख आ रहे हैं। अभिनेता वरुण धवन ने एक ट्वीट में लिखा, “करण जौहर के रूप में एक अभिनेता आया है। ‘बांबे वेलवेट’ का इंतजार नहीं कर सकता। कैजाद खंबाटा। उन आंखों में देखिए।”

आलिया भट्ट ने लिखा, “अनुराग कश्यप की ‘बांबे वेलवेट’ में आपके द्वारा निभाई गई खलनायक कैजाद खंबाटा की भूमिका गजब है।” वहीं अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कहा कि फिल्म में करण का खलनायक रूप जबर्दस्त रूप से सफल है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, बांबे वेलवेट’ में आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती। यह अहसास हो रहा है कि फिल्म में आप छप्पर फाड़ने वाले हैं। पोस्टर को मिली अच्छी-अच्छी प्रतिक्रियाओं से अभिभूत करण ने सबको धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “बांबे वेलवेट’ में मेरे पहले लुक को इतनी कमाल की प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। इसका पूरा श्रेय निहारिका व अनुराग को जाता है।”

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending