Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बॉलीवुड के रंग में जगमगाएगा आईपीएल-8 का उद्घाटन समारोह

Published

on

कोलकाता,आईपीएल,कोलकाता,ऋतिक-रोशन,शाहिद-कपूर-अनुष्का-शर्मा,स्टार-शाहरुख-खा,फरहान-अख्तर,उपाध्यक्ष-चंदा-सिंह

Loading

कोलकाता | जगमगाती रोशनी, संगीत की धुन और हिंदी सिने जगत के जाने-माने चेहरों की मौजूदगी में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का आगाज सात अप्रैल से हो जाएगा। उद्घाटन समारोह कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में मंगलवार को होगा।

इस रंगारंग आयोजन में ऋतिक रोशन, शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा जैसी नामचीन बॉलीवुड हस्तियां अपने कार्यक्रम पेश करेंगी। दो घंटे के इस उद्घाटन समारोह में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को समर्पित एक विशेष आयोजन भी होगा। उद्घाटन समारोह आयोजित करने वाली रोशन अब्बास की एनकंपास इवेंट्स कंपनी का कहना है कि बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की इस बार गैरमौजूदगी के बावजूद यह कार्यक्रम काफी अलग और लंबे समय तक याद किया जाने वाला साबित होगा। समारोह की शुरुआत करीब 400 कलाकारों (300 स्थानीय) द्वारा पेश किए जाने वाले कार्यक्रम से होगी। इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और संतोष शेट्टी द्वारा निर्देशित किया गया है। इस प्रस्तुती के दौरान आठ से दस मिनट ऋतिक, शाहिद और अनुष्का भी हिंदी फिल्मी गानों पर अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।

अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर भी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी के पुत्र और बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पूरे कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। पूरे समारोह का सबसे आकर्षक नजारा फ्लोर प्रोजेक्शन के जरिए आईपीएल के अब तक के सफर की कहानी प्रस्तुत करना होगा।

एनकंपास इवेंट्स की उपाध्यक्ष चंदा सिंह ने बताया कि यह अंग्रेजी में होगा और इसके साथ आईपीएल का इस बार का थीम गीत ‘इंडिया का त्यौहार’ भी बज रहा होगा। चंदा के अनुसार सारी तैयारियां अपने अतिंम चरण में हैं और उम्मीद जताई कि यह एक अच्छी प्रस्तुती होगी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending