ऑफ़बीट
बेबसी ऐसी कि 12 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक अब रह रहे किराए के मकान में
कभी 12 हजार करोड़ की संपत्ति के थे मालिक, आज किराए के घर में रहने को मजबूर
नई दिल्ली। कहते हैं वक्त कभी एक सा नहीं रहता। हो सकता है जो आज अर्श पर है उसे कल फर्श पर आना पड़े। कुछ ऐसा ही हुआ 12 हजार करोड़ के ग्रुप रेमंड के मालिक विजयपत सिंघानिया के साथ, जो आज मुंबई की एक सोसायटी में किराए के घर में रह रहे हैं। उनके बेटे ने भी उनसे नाता तोड़ लिया है।
विजयपत सिंघानिया ने अपने वकील के जरिए अपने बेटे गौतम पर आरोप लगाया है कि उसने उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने के लिए अकेला छोड़ दिया है।
वह कंपनी को अपनी निजी जागीर समझता है और किसी की भी नहीं सुनता है। उसने मुझे पैसे-पैसे का मोहताज बना दिया है।
दरअसल, विजयपत सिंघानिया ने इस आशा में कि बुढ़ापे में बेटा उनका सहारा बनेगा, कंपनी में अपने सारे शेयर फरवरी 2015 में बेटे के नाम कर दिए थे। इन शेयरों की कीमत करीब 1000 करोड़ रुपए थी। इसके बाद से ही गौतम के व्यवहार में परिवर्तन आने लगा।
उसने धीरे-धीरे अपने पिता को बेसहारा छोड़ दिया। इतना ही नहीं गौतम ने उनसे उनकी गाड़ी और ड्राइवर भी छीन लिए, जिसके बाद से सिंघानिया मुंबई के ग्रैंड पराडी सोसायटी में किराए के मकान में अकेले रह
रहे हैं।
कभी मुकेश अंबानी के एंटीलिया से भी ऊंचे जेके हाउस में रहने वाले विजयपत सिंघानिया के साथ बेटा ऐसा सलूक करेगा किसी को भी इसका यकीन नहीं हो रहा है। इन्हीं सब के बाद विजयपत सिंघानिया ने कोर्ट में याचिका दायर कर मालाबार हिल स्थित पुनर्विकसित 36 मंजिला जेके हाउस में डुप्लेक्स का पजेशन
मांगा है।
आपको बता दें कि जेके हाउस 1960 में बना था। बाद में इसका पुनर्निर्माण कराया गया। इसके बाद इसके चार ड्यूप्लेक्स में से विजयपत सिंघानिया और गौतम, वीनादेवी (सिंघानिया के भाई अजयपत सिंघानिया की विधवा) और उनके बेटों अनंत और अक्षयपत सिंघानिया को एक-एक ड्यूपलेक्स मिलना था| इसके लिए विजयपत सिंघानिया ने कोर्ट में याचिका दायर की है, जिससे उन्हें रहने का ठिकाना मिल सके।
यह भी पढ़ें : यूपी के मिर्जापुर के सरकारी स्कूल में बार बालाओं ने लगाए ठुमके
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल3 days ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल3 days ago
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
-
नेशनल2 days ago
देश के नए नौसेना प्रमुख बने दिनेश कुमार त्रिपाठी, ली आर हरि कुमार की जगह
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तान ने IMF के आगे फिर फैलाए हाथ, की नए लोन की डिमांड
-
नेशनल2 days ago
एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह
-
नेशनल2 days ago
प्रज्वल रेवन्ना JDS से निलंबित, सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद देश से फरार
-
नेशनल2 days ago
लोकसभा के शोले और रहीम चाचा की खामोशी
-
नेशनल1 day ago
अगर बीजेपी सत्ता में आई तो गरीबों, आदिवासियों और दलितों से उनके अधिकार छीन लिए जाएंगे : राहुल गांधी