Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बेटी संग छेड़खानी के विरोध पर पिता की हत्या

Published

on

murder-bihar

Loading

सहरसा (बिहार)। बिहार के सहरसा जिले के जलई क्षेत्र में बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को गोली मार दी गई। व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जलई के सहायक थाना प्रभारी मनोज प्रसाद सिंह ने शनिवार को बताया कि कमला बलान पश्चिम तटबंध पर शुक्रवार रात बाइक पर सवार दो लोग चाय की दुकान लगाने वाले मोहम्मद मुस्ताक उर्फ मुसाफिर की दुकान पर पहुंचे और खाना मांगने लगे।

मुश्ताक के भोजन की सेवा उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर बाइक सवारों से वहां खड़ी मुस्ताक की बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। पिता द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने मुश्ताक को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी अस्मिता खातुन के बयान पर जलई सहायक थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा के सदर अस्पताल भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सनकी शख्स ने मां-पत्नी समेत तीन बच्चों को बेरहमी से मार डाला, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Published

on

Loading

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे शख्स ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी मां-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने तीन मासूम बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। एक ही घर के 6 लोगों की लाश देखकर हर कोई सन्न है। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में आपकी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया था। सिरफिरे युवक का नाम अनुराग है और उसके पिता की मौत हो चुकी है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह अपनी मां सावित्री देवी के साथ गांव में रहता था। परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटी आश्वी, आरना और बेटे आदविक थे, जो लखनऊ में रहते थे। फिलहाल पत्नी प्रियंका अपने तीनों बच्चों के साथ शुक्रवार को ही गांव आई थी और इस दौरान अनुराग की घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस विवाद के बाद अनुराग ने मां और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में बच्चों को छत से फेंककर मारा डाला। दो बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, तीसरे बच्चे आदविक ने ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारी दिनेश शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर जांच पड़ताल कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह 9 बजे एसपी चक्रेश मिश्र भी पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर के दो खोखे बरामद हुए हैं, लेकिन कोई असलहा नहीं बरामद हुआ है। पुलिस को जानकारी मिली है कि अनुराग शराब का आदी था।

Continue Reading

Trending