Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बांद्रा पूर्व, तासगांव विधानसभा उपचुनाव में प्रतिष्ठा की लड़ाई

Published

on

Loading

मुंबई/सांगली। महाराष्ट्र के बांद्रा पूर्व और तासगांव-कवठेमहाकाल विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव के तहत शनिवार सुबह मतदान शांतिपूर्ण रूप से शुरू हुआ। चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। दोनों ही निर्वाचन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। क्षेत्रों में विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता एवं ब्रांद्रा पूर्व से विधायक बाला सावंत तथा तासगांव-कवठेमहाकाल के विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के आर.आर. पाटिल का निधन हो जाने के कारण दोनों सीटों पर उपचुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। बांद्रा पूर्व सीट के लिए कांग्रेस ने अपने प्रभावी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को उम्मीदवार बनाया है, जिनका मुकाबला शिवसेना की उम्मीदवार, दिवंगत विधायक बाला सावंत की पत्नी तृप्ति सावंत और आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार राजा रहबर खान से है।

यह सीट शिवसेना के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पार्टी का मजबूत गढ़ है और यहां पार्टी के संस्थापक-संरक्षक दिवंगत बाल ठाकरे का निवास मातोश्री स्थित है, जहां से वह पार्टी के कार्यो का संचालन भी करते थे। कांग्रेस के लिए भी इस बार यह सीट जीतकर पिछले साल के लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का बदला लेने का अवसर हो सकता है। हालांकि कांग्रेस को डर है कि एआईएमआईएम के सशक्त उम्मीदवार की उपस्थिति से इस सीट पर उनके धर्मनिरपेक्ष मत बंट सकते हैं और इसका लाभ शिवसेना को मिल सकता है।

विधानसभा उपचुनाव में तासगांव-कवठेमहाकाल सीट पर सुमन आर. पाटिल को राज्य की सभी बड़ी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विद्रोही नेता स्वप्निल पाटिल ने राजनीतिक माहौल गड़बड़ा दिया है। बांद्रा पूर्व में कुल 2,66,000 मतदाता 264 मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। वहीं, तासगांव-कवठेमहाकाल में 2,69,000 मतदाता 285 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपचुनाव की मतगणना 15 अप्रैल को होगी।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending