Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बुंदेलखंड : तापमान में गिरावट जारी

Published

on

Loading

बांदा| उत्तर प्रदेश के हिस्से वाले बुंदेलखंड के जिलों में तापमान में गिरावट जारी है। सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंढ बढ़ा दी है। चित्रकूटधाम मंडल बांदा के केंद्रीय जल आयोग स्थित मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार सुबह आठ बजे के करीब बांदा में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, चित्रकूट में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, महोबा और झांसी में नौ डिग्री, हमीरपुर व जालौन में सात डिग्री और ललितपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्र में बुधवार को बांदा, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर व जालौन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “क्षेत्र में रात के समय सर्द हवाएं चलने के कारण सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा होती है।”

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending