Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : कोहरे से रेल, सड़क व हवाई यातायात प्रभावित

Published

on

Loading

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिससे रेल, सड़क व हवाई यातायात बाधित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे का प्रकोप तो बढ़ेगा, साथ ही बारिश होने की भी संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, गुरुवार सुबह पूर्वाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गयी है। कोहरे का असर दोपहर तक बना रहेगा शनिवार को शहर में बारिश होने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 7.2 डिग्री, इलाहाबाद का आठ डिग्री सेल्सियस और कानपुर का 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में घने कोहरे की वजह से करीब एक दर्जन रेलगाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ा है। करीब एक दर्जन रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अवध एक्सप्रेस, देहरादून एक्सप्रेस, सदभावना, चंडीगढ़, जनसाधारण एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस सहित कई प्रमुख रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं।

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने की वजह से विमानों के आवागमन में भी काफी दिक्कतें आईं, जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending