Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बीबर को खूबसूरत लगी पूर्व प्रेमिका सेलेना

Published

on

लॉस एंजेलिस,गायक जस्टिन बीबर,पूर्व प्रेमिका सेलेना गोमेज,हैले बाल्डविन

Loading

लॉस एंजेलिस | गायक जस्टिन बीबर का मानना है कि मेट गाला 2015 में उनकी पूर्व प्रेमिका सेलेना गोमेज बला की खूबसूरत लग रही थी, लेकिन वहां उन्होंने एक-दूसरे से बहुत कम बात की। बीबर (21) और सेलेना की राहें पिछले साल अक्टूबर में जुदा हो गईं। बीबर ने यहां मेट गाला समारोह के बाद सेलेना की खूबसूरती की तारीफ की।

बीबर ने वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ को बताया कि सेलेना मेट गाला में जब तस्वीरें खिंचवा रही थीं, तो बेहद दिलकश लग रही थीं। बीबर और सेलेना ने सब कुछ सामान्य होने का दिखावा किया, लेकिन साथ में ज्यादा वक्त नहीं बिताया। बीबर ने केंडल जेनर, अशर और हैले बाल्डविन सहित अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती की। एक सूत्र ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “उन्होंने (बीबर)केंडल और उस टोली के साथ भी मौज-मस्ती की। हर कोई डांस कर रहा था और सबने खूब मजे किए।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending