Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार : विधायक बनने की चाहत में कर रहे ‘गणेश परिक्रमा’

Published

on

बिहार, विधायक बनने की चाहत, 'गणेश परिक्रमा', राष्ट्रीय जनता दल, लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी

Loading

मनोज पाठक
पटना| बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ यहां के राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के आवासों में टिकटार्थियों का जमावड़ा शुरू हो गया है। यही नहीं टिकटार्थियों के कारण बायोडाटा बनाने वालों की जहां चांदी हो गई है और राजधानी पटना के होटल भी गुलजार हो गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इन कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं और उनका बायोडाटा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित अन्य राजनीतिक दल के कार्यालयों में भी हुजूम उमड़ गया है।

विधायक बनने की चाह में ये कार्यकर्ता अपने नेताओं के द्वार-द्वार घूम रहे हैं। इनमें अधिकांश पार्टी के कार्यकर्ता और युवा शामिल हैं। कई मुखिया भी टिकट की इस दौड़ में पटना के राजनीतिक गलियारों में चक्कर लगा रहे हैं। टिकट पाने की चाहत रखने वाले मुखियाओं का स्पष्ट कहना है कि अगर वे पंचायत चुनाव जीत सकते हैं तो विधानसभा चुनाव क्यों नहीं? रोहतास जिले के एक राजद कार्यकर्ता पिछले चार दिनों से राजद कार्यालय और लालू आवास की परिक्रमा कर रहे हैं। इन्हें आशा है कि उन्हें टिकट मिल जाएगा।

टिकट की जुगाड़ में 15 दिनों से पटना के एक होटल में बगहा के जद (यू) कार्यकर्ता भीष्म सहनी कहते हैं कि कार्यकर्ताओं के पास पसीना बहाने के अलावे क्या होता है, पहले विधायक आवास रहता था, तो वहां ठहर जाते थे, परंतु अब वह भी नहीं रहा। ऐसे में होटल ही एक सहारा है। वाल्मीकिनगर विधानसभा सीट से टिकट की चाह में सुरेन्द्र कुशवाहा भी पटना में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के वरिष्ठ नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि पार्टी के लिए मेहनत किया है, इसके बदले कुछ तो मिलना चाहिए।

राजद कार्यालय में टिकट चाहने वाले एक से बढ़कर एक रंगीन बायोडाटा लेकर पहुंच रहे हैं। बायोडाटा रंगीन और सादा हैं। बायोडाटा में पहला पेज सबसे अधिक आकर्षक बनवाया गया है, जिसमें तस्वीर भी सलीके से छपवाई जा रही है। अंदर के पेज पर लंबे-चौड़े राजनीतिक व सामाजिक कार्यो का विवरण गिनाया गया है। इस तरह के बायोडाटा राजद कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह के पास जमा कराए जा रहे हैं। सभी टिकट चाहने वालों का बायोडाटा चार पेज से कम नहीं होता है।

यही हाल जद (यू) और भाजपा कार्यालय में है। भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और सुशील कुमार मोदी के आवास पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी गुरुवार को दिनभर टिकट चाहने वालों की भीड़ लगी रही। मुख्यमंत्री भी टिकट की आस में आए लोगों से मिलते रहे। टिकटार्थियों की भीड़ होटलों और बायोडाटा बनाने वाले दुकानों में खूब जुट रही है। यहां के लगभग सभी होटल भरे हुए हैं। डाक बंगला चौराहा स्थित विशाल होटल के प्रबंधक आशीष कहते हैं कि होटल में अग्रिम बुकिंग बंद है।

होटलों की बहुतायत वाले इलाके फ्रेजर रोड में टिकटार्थी नेताओं की भीड़ देखी जा रही है। यहां के होटलों में 300 से 3,000 रुपये तक के कमरे उपलब्ध हैं। टिकट के दावेदार ज्यादातर नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पटना पहुंचे हैं। एक होटल प्रबंधक का कहना है कि होटलों में अग्रिम बुकिंग बंद है। यदि लोग आते हैं और कमरा खाली होता है तो उन्हें मिल जाता है। चुनावी सीजन में प्रत्येक होटल वाला फायदा कमाना चाहता है। यही हाल बायोडाटा बनाने वाले दुकानों का भी है। इन दुकानदारों की तो चांदी हो गई है। एक दुकानदार का कहना है कि प्रतिदिन 15 से 20 लोग बायोडाटा बनवा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending