IANS News
बिहार में धूप भरी सुबह
पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ है तथा सुबह से धूप निकली है। इस दौरान राज्य के सभी क्षेत्रों के तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है। बिहार की राजधानी पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में बिहार के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा तथा तापमान में वृद्घि दर्ज की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.6 डिग्री तथा पूर्णिया का 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
आध्यात्म10 hours ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल2 days ago
सपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट की जारी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर से टिकट
-
नेशनल1 day ago
रायबरेली में होगी अमेठी से भी बड़ी हार, बीजेपी का राहुल गांधी पर निशाना
-
नेशनल2 days ago
कैंसर से जूझ रहे सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान का निधन, लखनऊ के अस्पताल में ली अंतिम सांस
-
नेशनल2 days ago
प्रचार के लिए निकलने से पहले क्रैश हुआ उद्धव गुट की नेता सुषमा अंधारे का हेलीकाप्टर, बाल-बाल बची जान
-
नेशनल1 day ago
अमेठी से राहुल गांधी के न लड़ने पर आया स्मृति ईरानी का बयान, कही ये बात
-
नेशनल2 days ago
कांग्रेस के पूर्व नेता संजय निरुपम आज थामेंगे शिवसेना (शिंदे गुट) का दामन, एकनाथ शिंदे भी रह सकते मौजूद
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- अमेठी से भागकर रायबरेली में रास्ता खोज रहे हैं