Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बिहार में आंधी-तूफान की आशंका

Published

on

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास क्षेत्रों में मंगलवार सुबह धूप निकली। राज्य में मौसम पूरी तरह साफ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटांे में उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी-तूफान की आशंका जताई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के निदेशक ए. के. सेन ने बताया, “अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व बिहार में आंधी-तूफान आने की आशंका है। दक्षिण बिहार में आंधी की आशंका नहीं है, लेकिन हल्की बारिश जरूर हो सकती है।”

राजधानी के अलावा अन्य प्रमुख शहरों में, भागलपुर का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 22.7 डिग्री और पूर्णिया का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नेशनल

लखनऊ में इंडिया गठबंधन की पीसी में खड़गे का बड़ा एलान, ‘हम गरीबों को 10 किलो राशन देंगे’

Published

on

Loading

लखनऊ। पांचवें चरण के मतदान से पहले लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि
मोदी सरकार की विदाई तय है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आई तो हम गरीबों को 5 किलो की जगह 10 किलो का राशन मुफ्त में देंगे। साथ में पीसी कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 400 सीट से अधिक जीत का दावा करने वाली बीजेपी को जनता 140 सीट पर जीत के लिए भी तरसा देगी।

खड़गे ने कहा कि यह संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार नरेंद्र मोदी की विदाई तय है। हमें अमीर और गरीब का अंतर मिटाना है। इंडिया गठबंधन की लड़ाई बेरोजगारी के खिलाफ है। 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। चौथे फेज के बाद इंडिया गठबंधन और मजबूत हुआ है। बीजेपी धर्म के आधार पर चुनाव लड़ रही है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल रही है। लोकतंत्र नहीं हुआ तो सब गुलाम हो जाएंगे। खड़गे के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रेस वार्ता में मौजूद हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने देश के लिए काफी योगदान दिया है। कांग्रेस की सरकारों ने देश के विकास के लिए बहुत काम किया है। आज डराकर चुनाव जीतने की कोशिश की जा रही है। चुनाव में एजेंटों को धमकी दी जा रही है। खरगे ने वादा किया हम हम सत्ता में आए तो गरीबों को 5 की जगह 10 किलो राशन देंगे।

वहीँ, इस पीसी में अखिलेश यादव ने कहा कि नौजवान देख रहा है कि उसकी हर परीक्षा लीक हो रही है। वे निराश हो रहे हैं। ये सरकार नौकरी नहीं देना चाहती। नौजवानों का एक तिहाई जीवन बर्बाद हो रहा है। उनके मां बाप भी परेशान हैं। नौजवान, व्‍यापारी समेत हर वर्ग बीजेपी से परेशान है। इस बार बीजेपी का सफाया होने जा रहा है। आने वाले समय मे 140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए बीजेपी को तरसा देगी।

Continue Reading

Trending