Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : बम विस्फोट में दो डकैतों की मौत, तीसरा घायल

Published

on

Loading

किशनगंज| बिहार के किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में दो डकैतों की उस समय मौत हो गई, जब उनके पास मौजूद बम फट गया। इस घटना में एक अन्य डकैत घायल हो गया। घायल डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। किशनगंज जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने शुक्रवार को बताया कि कुछ डकैत किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बड़ापोखर क्षेत्र में एकत्रित हुए थे, इसी क्रम में उनके पास मौजूद शक्तिशाली बम फट गया। विस्फोट के बाद कुछ डकैत घायल हो गए और भागने लगे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दो डकैतों के शव दो विभिन्न स्थलों से बरामद किए गए हैं तथा एक घायल डकैत को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद शव बुरी तरह झुलसे हुए हैं। घायल डकैत को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 12 शक्तिशाली बम बरामद किए गए हैं, जिन्हें निष्क्रिय किया जा रहा है। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।  पुलिस अधीक्षक ने संभावना व्यक्त की है कि यह डकैत गिरोह पश्चिम बंगाल का हो सकता है, जो यहां किसी घटना को अंजाम देने आया हो।

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending