प्रादेशिक
बिहार में नए इलाकों की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी
पटना| बिहार में गंगा तट पर बसे 12 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का पानी कई अन्य इलाकों में भी फैल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में हालांकि कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन शुक्रवार को कई स्थानों पर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर रहा। सोन नदी के जलस्तर में एक बार फिर वृद्घि दर्ज की गई।
बिहार के 12 जिलों के 73 प्रखंडों के 1,934 गांव की 31़ 33 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ से अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।
पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में कमी आई है। पटना के गांधीघाट पर गंगा के जलस्तर 50़ 01 मीटर तथा दीघाघाट में 51़ 58 मीटर दर्ज किया गया। गांधी घाट में गुरुवार को गंगा का जलस्तर 50.13 मीटर रहा।
गौरतलब है कि बिहार में गंगा नदी के उफान पर होने के कारण बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ का पानी धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी प्रवेश कर रहा है। पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिला के दियारा क्षेत्र (नदी किनारे मैदानी इलाके) बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं।
पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, रोहतास जिले के इंद्रपुरी बैराज में सोन नदी के जलस्तर में शुक्रवार को वृद्घि दर्ज की गई। इंद्रपुरी बैराज के पास सोन नदी का जलस्तर सुबह नौ बजे 1,80,174 क्यूसेक था। इसके एक घंटे बाद 10 बजे तक नदी का जलस्तर 1,80,981 क्यूसेक हो गया।
गंगा नदी बक्सर, दीघा, गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर और कहलगांव, बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया, घाघरा नदी गंगपुर सिसवन (सीवान) और पुनपुन नदी श्रीपालपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 3़ 44 लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित स्थानों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया गया है, जिनमें से 1़ 74 लाख लोगों को 433 राहत शिविरों में रखा गया है। इसके अलाव 108 पशु शिविर भी खोले गए हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,333 नावों का परिचालन किया जा रहा है और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें राहत और बचाव कार्यो में लगी हुई हैं।
उत्तर प्रदेश
अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।
श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
-
लाइफ स्टाइल2 days ago
थका-थका रहता है शरीर, ये हो सकता है कारण; जानें उपाय
-
आध्यात्म3 days ago
नौकरी में चाहिए प्रमोशन तो अपनाएं ज्योतिष के ये उपाय
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे
-
नेशनल3 days ago
अरविंदर सिंह लवली बीजेपी में शामिल, हाल ही में दिया था कांग्रेस से इस्तीफा
-
नेशनल3 days ago
सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए
-
नेशनल3 days ago
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राहुल गांधी की आलोचना, कहा- रायबरेली से चुनाव लड़कर कार्यकर्ताओं को गलत संदेश दिया
-
नेशनल3 days ago
झारखंड के पलामू में बोले पीएम मोदी- आपके एक वोट से आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
इमरान खान का सनसनीखेज आरोप, कहा- पाक सेना रच रही मेरी हत्या की साजिश