Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार : अपराधिक गिरोह के सरगना सहित 7 गिरफ्तार

Published

on

Loading

सहरसा| बिहार के सहरसा जिले के चिरैया सहायक थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पुलिस टीम ने कोसी दियारा क्षेत्र में अपराधियों के साथ मुठभेड़ के बाद सात कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। चिरैया के थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि चानन गांव में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और पुलिस ने गांव को घेर लिया।

पुलिस के आने की भनक मिलते ही अपराधियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी, पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की। तीन घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना विपिन यादव और दिनेश यादव भी शामिल है।

यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से एक कारबाइन, दो सेमी रायफल, दो देसी पिस्तौल और 230 गोली के अलावा चार घोड़ा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट और अपहरण के करीब 12 से 15 मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश

कुवैत में भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले 45 भारतीय मजदूरों के शव भारत पहुंचे

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत में भीषण अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीय मजदूरों के पार्थिव शरीर को केरल के एर्नाकुलम शहर लाया गया। इंडियन एयरफोर्स का विशेष विमान 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर आया है। इस विमान में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी मौजूद रहे। एर्नाकुलम के पहुंचने बाद अब इस विमान को शाम 4 बजे तक दिल्ली लाया जाएगा।

एनार्कुलम में 45 मजदूरों के पार्थिव शरीर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि ये हमारी व्यक्तिगत क्षति है। मृतक के परिजनों समेत केरल के सभी लोग इस घटना से दुखी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह से निभाएगा, क्योंकि हमने हादसे की खबर मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी थी। भारत सरकार उचित कार्रवाई कर पीड़ित परिजनों को उचित राहत एवं सहायता प्रदान करेगी।

गुरुवार को हादसे के कुछ घंटों बाद ही भारतीय विदेश राज्य मंत्री कुवैत पहुंच गए थे। उन्होंने शवों को जल्द ही भारत लाने के लिए कुवैत अधिकारियों से तालमेल बढ़ाया था। घटना के बाद भारतीय विदेश राज्यमंत्री ने पीड़ित घायलों से मुलाकात की थी। साथ ही वह हादसे वाली जगह भी गए। उन्होंने पीड़ित और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद किए जाने का एलान किया है।

इंडियन एयरफोर्स का ये विशेष विमान मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए भारत लेकर आया है। आगजनी में जान गंवाने वाले भारतीयों मजदूरों में 23 केरल से, 7 तमिलनाडु से, 2-2 आंध्र प्रदेश और ओडिशा से थे। बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश से 1-1 मजदूरों की हादसे में जान गई है।

Continue Reading

Trending