Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बाहरी शासकों ने देसी दवाओं को दोयम माना : मप्र के मंत्री

Published

on

Loading

भोपाल| मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा व प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि हमारे देश में मृत देह में जीवन डालने की दवा ‘संजीवनी बूटी’ उपलब्ध थी, मगर बाहरी शासकों ने यहां की प्राचीन उत्कृष्ट खोजों और औषधियों को दोयम दर्जा दिया। भोपाल मेमोरियल हस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में आयोजित चार दिवसीय ‘अनुसंधान क्रियाविधि कार्यशाला’ में गुप्ता ने कहा, ‘बाहरी शासकों के रवैए के चलते हम अपनी खोजों व औषधियों के महत्व से अंजान होते गए, अब जरूरत है कि हम इन पर भी अनुसंधान करें, ताकि अपनी धरोहर से आमजन के जीवन को सुखमय बना सकें।’

मंत्री ने चरक, धनवतंरि और सुषेन जैसे वैद्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी दवाओं के फार्मूले आज भी प्राचीन ग्रंथों में उपलब्ध हैं और ये हमारी धरोहर हैं, जिनका उपयोग किया जाना चाहिए।

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, भोपाल के निदेशक प्रोफेसर विनोद सिंह ने अनुसंधान, विज्ञान और प्रति के समावेश को समझने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं सभी शिक्षण संस्थायों में होनी चाहिए। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. प्रमोद वर्मा ने भी सही अनुसंधान विधियों की जरूरत पर बल दिया।

भोपाल मेमोरियल हस्पिटल के निदेशक मनोज पांडे ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश दिया। कार्यशाला में भोपाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, झारखंड और उत्तर प्रदेश के चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्याशाला 15 मार्च तक चलेगी।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending