Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा ने अंतरिक्ष यात्री केली का स्वागत किया

Published

on

ओबामा ने अंतरिक्ष यात्री केली का स्वागत किया

Loading

ओबामा ने अंतरिक्ष यात्री केली का स्वागत किया

वािशंगटन| अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने बुधवार को नासा के अंतरिक्ष यात्री स्कॉट केली को फोन कर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटने पर स्वागत किया। केली अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक साल का अपना मिशन पूरा कर लौटे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ओबामा ने केली को इस महत्वपूर्ण अनुसंधान में उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि ‘यह अनुसंधान हमें अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक लंबी यात्रा पर ले जाएगा और युवाओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिग और गणित की पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करेगा।’

ओबामा ने यह भी कहा कि अंतरिक्ष यात्री केली ने एक साल में जो महत्वपूर्ण डाटा उपलब्ध कराया है, वो शोधकर्ताओं को यह समझने में मदद करेगा कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के दौरान अंतरिक्ष यात्री कैसे स्वस्थ रह सकते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि केली और उनकी टीम के इस मिशन से 2030 में मंगल ग्रह पर अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की उनकी योजना साकार हो सकेगी।

व्हाइट हाउस से जारी बयान में कहा गया, “केली और साथ ही नासा व अमेरिका के अंतरिक्ष जगत के सभी लोगों को उनके अनुसंधान के लिए धन्यवाद। राष्ट्रपति का मानना है कि अमेरिका को मंगल ग्रह के सफर में सफलता मिलेगी।”

केली मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में 340 दिन का अपना मिशन पूरा कर रूसी अंतरिक्ष यात्री मिखाइल कोर्निन्को और सेर्गेई वोल्वो के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए। उनका अंतरिक्ष यान कजाख्स्तान में उतरा था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending