Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बालासोर में जगन्नाथ मंदिर तैयार

Published

on

Loading

बालासोर। ओडिशा के बालासोर शहर में भी अब पुरी जैसा जगन्नाथ मंदिर तैयार हो गया है। तीन एकड़ में बने इस मंदिर के गर्भगृह के ऊपर मुख्य बुर्ज बना हुआ है। इमामी समूह द्वारा निर्मित इस मंदिर के निर्माण में लगभग 17 करोड़ रुपये लागत आई है। बालगोपालपुर स्थित यह मंदिर रविवार से आम लोगों के लिए खोला जा रहा है।

चांदीपुर समुद्रतट और प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम स्थल के रूप में मशहूर बालासोर में बने इस मंदिर की डिजाइन मशहूर वास्तुविद और मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा ने बनाई है। मंदिर में दोनों तरफ आठ पहिये नजर आ रहे हैं, जो इसे महारथ जैसा स्वरूप दे रहे हैं। पद्मविभूषण से सम्मानित महापात्रा ने कहा, “मंदिर का भाव यह है कि भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी भगवान जगन्नाथ को रथ पर सवार देख लेता है, उसे मोक्ष मिल जाता है।”

परिसर में पांच मंदिर हैं। भगवान जगन्नाथ का मंदिर 4300 वर्ग फुट में बना हुआ है। भगवान शिव, माता बिमला, देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और संकट मोचन हनुमान का मंदिर 380 वर्ग फुट में बना हुआ है। पुरी के मंदिर की ही तरह यहां भी देवी-देवता जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मुख्य मंदिर में विराजमान हैं और इन्हें नीम की पवित्र लकड़ी से बनाया गया है।

मंदिर के मुख्य आकर्षणों में से एक इसमें बने पट्टचित्र हैं। ओडिशा में चित्रकारी की इस पारंपरिक विधा में आम तौर से चटख रंगों में अधिकांशत: धार्मिक तस्वीरें बनाई जाती हैं। मंदिर की छतों और अंदरूनी दीवारों को पट्टचित्र से सजाया गया है। इनमें कृष्णलीला, भगवान विष्णु के दशावतार और भगवान जगन्नाथ के विभिन्न रूपों को दिखाया गया है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending