Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बाल उत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने लगाया सुर किया डान्स मचा धमाल

Published

on

बाल उत्सव

Loading

बाल उत्सव लखनऊ। हाथ में माइक पकड़े कोई बच्चा सुर लगा रहा है तो कोई फिल्मी धुन पर थिरक रहा है। वहीं कोई अपने चुटकुलों से ठहाके लगवा रहा है तो कोई सुलेख प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहा है। सर्च फाउण्डेशन द्वारा आयोजित बाल उत्सव के दूसरे दिन नगर के राय उमानाथ बली ऑडीटोरियम में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
नगर के अनेक विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों का हौंसला और उनकी प्रतिभा देखने लायक थी। विशिष्ट अतिथि अश्विनी टेकड़ीवाल और डॉ. निर्मल दर्शन सहित सर्च फाउण्डेशन के संस्थापक सर्वेश अस्थाना की उपस्थिति में सोलहवें बाल उत्सव में बच्चों ने खूब धमाल किया। सुबह दस बजे से शुरू हुए बाल उत्सव में शाम तक बच्चों की भारी भीड़ रही। कार्यक्रम का संचालन अभय सिंह निर्भीक और सर्वज्ञ अस्थाना ने किया।
आज सोलो सिंगिंग के जूनियर गु्रप में कीर्ति राज ने-  मैंं तेनू समझावां जी.. और सक्षम गुप्ता ने- प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी.. पर जब सुर लगाया तो पूरा सभागार तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। उसके बाद सोलो सिंगिंग सीनियर गु्रप में अक्षरा त्रिवेदी ने- दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गयो रे, गजब भयो रामा जुलम भयो रे…पर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इसके साथ ही अथर्व श्रीवास्तव ने- दर्द-ए-दिल, दर्द-ए-जिगर दिल में बसाया आपने.., सुयश श्रीवास्तव ने- चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे.. पर सुर-ताल का अंदाजा लगाया। सब जूनियर गु्रप डान्स में सीएमएस के अर्जुन एण्ड ग्रुप के नन्हें मुन्ने बच्चों  ने- दुश्मन के छक्के छुड़ा दें हम इंडिया वाले…गीत पर जमकर डान्स किया।
सोलो सिंगिंग सीनियर ग्रुप में मुख्य रूप से अथर्व श्रीवास्तव, रिंकी पांजा, खु्रशी ्रशर्मा, मांडवी सोनकर, सुयश श्रीवास्तव, अर्पिता ओझा, अक्षरा त्रिवेदी, नित्या करोली, कामाक्षी निगम, यशश्वी मेहरोत्रा, सारथी अग्रवाल, नैना रस्तोगी, विदुषी गर्ग, ईशी गुप्ता, यामिनी मिश्रा, अदनान आजम, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, स्वास्तिस्क, अराध्या सिंह और अभिनव घोष ने प्रतिभाग किया।
गु्रप डान्स सीनियर में रिदिमा गु्रप, अर्पिता गु्रप, अनुकृति गु्रप, इशिका ग्रुप, मुस्कान गु्रप, कान्धा ग्रुप और वाणी ग्रुप ने प्रस्तुति दी। वहीं गु्रप डान्य सब जूनियर ग्रुप में एंजल ग्रुप, रुनझुन ग्रुप और अर्जुन ग्रुप ने जलवा दिखाया। जूनिर ग्रुप डान्स में रोशनी गु्रप, प्रत्यक्ष ग्रुप, उमंग ग्रुप, महविश ग्रुप, और सानिया ग्रुप ने अपनी प्रस्तुति दी।
Continue Reading

ऑफ़बीट

ज्वैलर बाप-बेटे ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 300 रु वाली ज्वैलरी 6 करोड़ में बेची

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ज्वैलर बाप-बेटे की जोड़ी ने एक अमेरिकी महिला को चूना लगाते हुए 300 रु वाली ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच दी। ज्वैलरी खरीदकर महिला वापस अमेरका लौट गई। दो साल बीत गए लेकिन महिला को ज्वेलरी के नकली होने का पता नहीं चला। इस बीच महिला ने अमेरिका में ही एक एग्जीबिशन में स्टॉल लगाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके जेवर नकली हैं। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वो शिकायत करने के लिए एक महीने पहले वापस जयपुर पहुंची। महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के एक ज्वैलर पिता-पुत्र ने अमेरिकी नागरिक महिला को 6 करोड़ रुपये के नकली आभूषण बेचे। ये दोनों आरोपी गौरव सोनी और उसके पिता राजेंद्र सोनी फरार हैं। गौरव की पत्नी और बच्चे भी फरार हैं। गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने फरवरी-मार्च में अमेरिका में प्रदर्शनी लगाई। वहां आभूषणों की जांच की जा रही थी, तो उसने कुछ आभूषणों की जांच कराई। उसे पता चला कि सोना 9 कैरेट का है, जबकि हॉलमार्क पेपर में 14 कैरेट का लिखा था। हीरा मोइसैनाइट निकला।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद महिला जयपुर आई और उसने गौरव सोनी से आभूषण बदलने का अनुरोध किया, लेकिन कोई फायदा नहींहुआ। उसने उन्हें पुलिस केस करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। गौरव सोनी और उसके पिता ने उसे रोकने का वीडियो पुलिस को भेज दिया और आरोप लगाया कि विदेशी महिला ने उनकी दुकान में लूटपाट की है लेकिन जब जांच हुई तो उसके पास सारे बिल और सबूत थे। इसलिए मामला नहीं बना।

महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी शिकायत की। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच हुई। इसी दौरान महिला की दोनों बाप-बेटों के साथ एक मीटिंग हुई जिसमें वो चेरिस को करीब 3 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुए। उन्होंने 2 दिन का समय मांगा लेकिन आखिरी दिन पिता-पुत्र ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने ज्वैलरी के झूठे प्रमाण पत्र जारी किए। हमने गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। हम पिता के लिए भी लुकआउट नोटिस जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पता चला कि गौरव सोनी की पत्नी के नाम पर एक फर्म है और उसे उसी खाते में ज़्यादातर पैसे मिले हैं।

Continue Reading

Trending