Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ प्रेरणादायक : दीपिका

Published

on

Loading

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ केवल एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणादायक कथा भी है। संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म के गीत लांच के मौके पर दीपिका ने कहा, “हम सभी ने फिल्म के लिए शोध किया, क्योंकि इसके लिए बेहद कम जानकारी उपलब्ध थी। कहानी प्रेरणादायक है। मुझे नहीं लगता कि आज के युवाओं को इसके बारे में ज्यादा जानकारी है।”

फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर 2015’ के पहले दिन लांच किया गया।

दीपिका ने कहा कि यह गीत किसी हद तक ‘मुगले आजम’ से प्रेरित है।

दीपिका ने कहा, “हमने आइना महल के दृश्य को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। गीत में मस्तानी को बाजीराव के प्रेम में डूबा दिखाया गया है।”

दीपिका ने कहा कि यह गीत उनका अब तक का सबसे शानदार गीत है।

फिल्म की रिलीज के लिए 18 दिसम्बर की तारीख तय की गई है।

 

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending