Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बाघ चिड़ियाघर से नहीं भागे : अधिकारी

Published

on

Loading

चेन्नई| बारिश के कारण एक दिन पहले चेन्नई के एक चिड़ियाघर में सफेद बाघों के बाड़े के आसपास बनी दीवार गिरने के बाद कोई भी बाघ नहीं भागा है और सभी सफेद बाघ चिड़ियाघर में अपने-अपने बाड़ों में हैं। वनदलुर चिड़ियाघर के नाम से मशहूर अरिगनार अन्ना प्राणि उद्यान के निदेशक के.एस.एस.वी.पी. रेड्डी ने यहां शनिवार को आईएएनएस को बताया, “कोई भी बाघ भागा नहीं है सभी सफेद बाघ चिड़ियाघर के अंदर अपने बाड़ों में हैं।”

लगातार बारिश के कारण शुक्रवार को चिड़ियाघर में सफेद बाघों के बाड़ों की खाई की दीवार का एक हिस्सा ढह गया था।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending