Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बांबे वेलवेट’ से नहीं हटेगा ‘बांबे’

Published

on

केंद्रीय-फिल्म-प्रमाणन-बोर्ड,मिहिर-जोशी,बांबे-वेलवेट,सेंसर-बोर्ड,पहलाज-निहलानी,समकालीन,सीबीएफसी

Loading

मुंबई | केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा मिहिर जोशी के गाए गीत से ‘बांबे’ शब्द को बीप किए जाने के बाद ऐसी आशंका थी कि फिल्मकार अनुराग कश्यप को उनकी आने वाली फिल्म ‘बांबे वेलवेट’ का नाम बदलने के लिए कहा जा सकता है। लेकिन सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने इसकी आवश्यकता नहीं जताई है।  निहलानी ने कहा, “यदि फिल्म ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है और उस दौर पर बनी है कि जब मुंबई का नाम बांबे था, तो हम इस फिल्म के नाम को तार्किक मान सकते हैं। लेकिन समकालीन समय के लिए ‘बांबे’ नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

मुंबई सिनेमा जगत के लिए परेशानी की एक बात यह है कि सीबीएफसी कहां तक फिल्मों से नाम में बदलाव करेगी। बांबे का नाम 1995 में बदलकर मुंबई कर दिया गया था। लेकिन जहां तक ‘बांबे’ शब्द के इस्तेमाल का सवाल है, तो इसे लेकर सीबीएफसी ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। निहलानी ने कहा, यह राज्य का मामला है। महाराष्ट्र सरकार ने आधिकारिक रूप से 1995 में ‘बांबे’ का नाम बदलकर ‘मुंबई’ रखा था। इसके बावजूद यदि फिल्मकार और गीतकार अपनी रचनाओं में ‘बांबे’ शब्द का स्तेमाल करेंगे, तो उसे हटाने के अलावा हमारे पास कोई उपाय नहीं बचेगा। निहलानी ने आगे कहा, “अब शहर का नाम बांबे’ नहीं ‘मुंबई’ है। मिहिर जोशी जैसे लोगों को यह बात मालूम होनी चाहिए, जो यहीं पले-बढ़े हैं। फिल्में बनाना या गीत लिखना एक सामाजिक जिम्मेदारी है। आप नए चलन के लोभ में स्थान का भूगोल, इतिहास नहीं बदल सकते।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending