Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बच्चों को जहर देने के बाद दंपति ने की आत्महत्या

Published

on

Loading

हैदराबाद | हैदराबाद में मंगलवार को एक दंपति ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक यह घटना इंद्रजीत नगर की है। केशव राव (36) और उनकी पत्नी वनजा (32) ने अपने बच्चों-दीपक (5) और नंदिनी (3) को जहर देने के बाध फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस का मानना है कि यह घटना सोमवार रात को हुई। केशव की नेत्रहीन मां, उसी घर में रहती है, लेकिन मां का कहना है कि उसे नहीं पता कि सोमवार रात को क्या हुआ था | पुलिस को शवों का पता मंगलवार सुबह लगा, जब पड़ोसियों ने उन्हें इसकी खबर दी।  पुलिस का कहना है कि केशव और उसकी पत्नी करीब 12 साल पहले कोलकाता से यहां आए थे और उन्होंने यह खतरनाक कदम वित्तीय समस्याओं के कारण उठाया।  केशव एक छोटे व्यापारी के रूप में काम करता था और उसे व्यवसाय में काफी बड़ा नुकसान हुआ था। उसने अपने आत्महत्या लेख में व्यवसाय के नुकसान के लिए किसी सुब्बा रेड्डी पर आरोप लगाया है|

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending