Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बंगाल एक विफल राज्य

Published

on

Loading

कोलकाता| प्रख्यात भौतिक विज्ञानी पद्मभूषण विकास सिन्हा ने पश्चिम बंगाल को एक विफल राज्य करार दिया है। उन्होंने राज्य में विरोध-प्रदर्शन की संस्कृति को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में हर समय विरोध प्रदर्शन करने का कोई मतलब नहीं है। पिछले दो दशकों से यहां बिल्कुल प्रगति नहीं हुई है।
सिन्हा परमाणु भौतिकी और उच्च ऊर्जा भौतिकी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। शनिवार को प्रख्यात भौतिक विज्ञानी विकास सिन्हा ने कहा कि सच्चाई यह है कि पश्चिम बंगाल एक व्यर्थ राज्य है। जादवपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग के सिलसिलेवार आंदोलन करने पर पद्मभूषण पुरस्कार विजेता ने कहा कि लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। यूनिवर्सिटी परिसर में जाकर हंगामा करने का कोई लाभ नहीं है।

गौरतलब है कि 17 सितंबर को छात्र, छात्रावास के भीतर एक छात्रा से छेड़खानी के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस कार्रवाई की अनुमति दी थी। छात्र तभी से कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटना के कारण शहर में विरोध रैलियां शुरू हो गईं और इसका पूरे देश में प्रभाव पड़ा। दिल्ली और मुंबई में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।

ऑफ़बीट

ज्वैलर बाप-बेटे ने अमेरिकी महिला से की ठगी, 300 रु वाली ज्वैलरी 6 करोड़ में बेची

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ज्वैलर बाप-बेटे की जोड़ी ने एक अमेरिकी महिला को चूना लगाते हुए 300 रु वाली ज्वेलरी 6 करोड़ में बेच दी। ज्वैलरी खरीदकर महिला वापस अमेरका लौट गई। दो साल बीत गए लेकिन महिला को ज्वेलरी के नकली होने का पता नहीं चला। इस बीच महिला ने अमेरिका में ही एक एग्जीबिशन में स्टॉल लगाई। इस दौरान उसे पता चला कि उसके जेवर नकली हैं। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। वो शिकायत करने के लिए एक महीने पहले वापस जयपुर पहुंची। महिला ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जयपुर के एक ज्वैलर पिता-पुत्र ने अमेरिकी नागरिक महिला को 6 करोड़ रुपये के नकली आभूषण बेचे। ये दोनों आरोपी गौरव सोनी और उसके पिता राजेंद्र सोनी फरार हैं। गौरव की पत्नी और बच्चे भी फरार हैं। गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने फरवरी-मार्च में अमेरिका में प्रदर्शनी लगाई। वहां आभूषणों की जांच की जा रही थी, तो उसने कुछ आभूषणों की जांच कराई। उसे पता चला कि सोना 9 कैरेट का है, जबकि हॉलमार्क पेपर में 14 कैरेट का लिखा था। हीरा मोइसैनाइट निकला।

अधिकारी के अनुसार, इसके बाद महिला जयपुर आई और उसने गौरव सोनी से आभूषण बदलने का अनुरोध किया, लेकिन कोई फायदा नहींहुआ। उसने उन्हें पुलिस केस करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। गौरव सोनी और उसके पिता ने उसे रोकने का वीडियो पुलिस को भेज दिया और आरोप लगाया कि विदेशी महिला ने उनकी दुकान में लूटपाट की है लेकिन जब जांच हुई तो उसके पास सारे बिल और सबूत थे। इसलिए मामला नहीं बना।

महिला ने अमेरिकी दूतावास में भी शिकायत की। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ और जांच हुई। इसी दौरान महिला की दोनों बाप-बेटों के साथ एक मीटिंग हुई जिसमें वो चेरिस को करीब 3 करोड़ रुपये मुआवजा देने पर सहमत हुए। उन्होंने 2 दिन का समय मांगा लेकिन आखिरी दिन पिता-पुत्र ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद हमने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसने ज्वैलरी के झूठे प्रमाण पत्र जारी किए। हमने गौरव सोनी के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया है। हम पिता के लिए भी लुकआउट नोटिस जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। यह भी पता चला कि गौरव सोनी की पत्नी के नाम पर एक फर्म है और उसे उसी खाते में ज़्यादातर पैसे मिले हैं।

Continue Reading

Trending