Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिल्म ‘एम.एस.धौनी..’ के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की : सुशांत

Published

on

Loading

फिल्म 'एम.एस.धौनी..' के बाद कोई फिल्म साइन नहीं की : सुशांतमुंबई | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का कहना है कि भारत की एकदिवसीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की, लेकिन वह कुछ पटकथाएं पढ़ रहे हैं। सुशांत ने मंगलवार को कहा कि वह कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ रहे हैं और इससे लोगों को अवगत कराएंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने हाल में सचमुच कुछ दिलचस्प पटकथाएं पढ़ी हैं, लेकिन फिल्म ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ की रिलीज के बाद मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है।”

सुशांत की अगली फिल्म ‘राब्ता’ रिलीज होने वाली है, जिसमें वह कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे।

फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है, जबकि सह निर्माण विजन तथा टी-सीरिज ने किया है।

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending