Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

फिलिस्तीनी नागरिक ने 2 इजरायलियों को घायल किया

Published

on

Loading

जेरूसलम| जेरूसलम के वेस्ट बैंक स्थित सुपरमार्केट में एक फिलिस्तीनी ने दो इजरायली नागरिकों को चाकू मारकार घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इजरायली पुलिस के एक प्रवक्ता मिकी रोजेनफेल्ड ने बताया कि घटना बुधवार को पूर्वी जेरूसलम में मिशोर एडुमिन के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामी लेवी सुपरमार्केट में हुई।

संदिग्ध फिलिस्तीनी ने दो लोगों को चाकू से घायल कर दिया, जिसके बाद सुपरमार्केट के सुरक्षा गार्ड ने उसे गोली मार दी। हमलावर की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस घटना को एक आतंकवादी हमला मान रही है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending