Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘फिर भी दिल..’ की असफलता ने मुझे मजबूत बनाया : शाहरुख

Published

on

Loading

मुंबई, 21 जनवरी (आईएएनएस)| सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2000 में आई प्रोडक्शन फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ असफल रही थी। उन्होंने कहा कि इस असफलता ने उन्हें मजबूत बनाया था। शाहरुख ने ट्वीट किया, यह बहुत खास थी। वह बुरी तरह असफल रही थी। लेकिन हमारी असफलता ने अजीज मिर्जा, जूही चावला और मुझे मजबूत बनाया। प्यार ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’।

यह फिल्म बैनर ड्रीम्ज अनलिमिटेड के तले बनी थी, जो शाहरुख ने जूही चावला और निर्देशक अजीज मिर्जा के साथ मिलकर बनाया था। इसके बाद इसे रेड चिलीज एंटरटेंमेंट में तब्दील कर दिया गया था।

‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में शाहरुख ने अजय बक्शी और जूही ने रिया बनर्जी का किरदार निभाया था, जो प्रतिद्वंद्वी समाचार चैनलों के संवाददाता थे।

Continue Reading

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending