Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

फाल्के पुरस्कार के लिए शशि के चयन से बेटा गौरवान्वित

Published

on

Loading

मुंबई | दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए ख्यातिप्राप्त अभिनेता-निर्माता शशि कपूर के चयन के केंद्र सरकार के फैसले से उनके बेटे कुणाल कपूर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कुणाल ने बताया, “मुझे हाल ही में यह खबर मिली और मुझे ऐसा लग रहा है कि उन्हें बड़ा पुरस्कार मिल रहा है। मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं और सरकार का शुक्रगुजार हूं कि उनके काम को पहचाना गया।”

इस महीने की शुरुआत में 77 साल के हुए शशि कपूर प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के सम्मान पाने वाले 46वें शख्स हैं, जिन्हें भारतीय सिनेमा की प्रगति और विकास में उनके अपूर्व योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा रहा है। कुणाल ने पिता के जन्मदिन के जश्न के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, “मेरे पिता जन्मदिन मनाने और पार्टियां करने में विश्वास नहीं रखते। इसलिए जन्मदिन पर वह परिवार के साथ घर पर ही थे।” कुणाल के अलावा शशि कपूर एक और बेटे करण और बेटी संजना के पिता हैं। उन्होंने जेनिफर केंडल से विवाह किया था, जो अब दुनिया में नहीं हैं। शशि कपूर ने ‘दीवार’, ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ और ‘कभी कभी’ जैसी फिल्मों में काम किया है, जिनकी मोहक मुस्कान की लड़कियां दीवानी हुआ करती थीं।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending