Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फरहान ने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया

Published

on

Loading

फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर ‘संयुक्त राष्ट्र महिला’ के पहले दक्षिण एशियाई गुडविल एंबेसडर बनाए गए हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने वाले फरहान ने इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देने के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है। फरहान लैंगिक समानता की वकालत और महिलाओं के प्रति हिंसा की खिलाफत करने वाली संस्था ‘मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन’ (मर्द) अभियान का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गुडविल एंबेसडर चुने जाने के बाद फरहान के ट्विटर पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “शुभकामनाओं और प्यार के लिए शुक्रिया। आप लोगों का साथ और सहयोग ही है, जो मुझे इस रास्ते पर बने रहने का हौसला देता है।”

‘संयुक्त राष्ट्र महिला’ संयुक्त राष्ट्र के अधीन लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली इकाई है।

संयुक्त राष्ट्र महिला के गुडविल एंबेसडर होने के नाते फरहान का दायित्व दक्षिण एशिया में महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के लिए प्रयास करना होगा और वह संयुक्त राष्ट्र महिला की नई पहल ‘ही फॉर शी’ के लिए भी काम करेंगे।

Continue Reading

मनोरंजन

धर्मेंद्र को आधी रात हुआ अफसोस, लिखा- काश मां-बाप को और वक्त दिया होता

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और ही-मैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और थॉट्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने पिता के साथ वाली एक फोटो पोस्ट की है और इसके साथ ही अपने दिल में उठ रही टीस के बारे में बताया।

तस्वीर में वो, उनके पिता और सनी देओल नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पिता किशन सिंह छड़ी पकड़े हुए कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके दोनों ओर धर्मेंद्र और सनी बैठे हैं। तस्वीर के साथ धर्मेंद्र ने लिखा काश! मां बाप को और वक्त दिया होता! एक्टर ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ एक तस्वीर भी शेयर की: “दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और उनके आशीर्वाद से मैं अपनी खेती बाड़ी में बिजी हो गया।

आप सभी को प्यार… यह प्यारा ट्रैक्टर राजकोट के एक प्यारे फैन और दोस्त की ओर से गिफ्ट है… इस साल आप मुझे श्रीराम राघवन की एक खूबसूरत फिल्म इक्कीस में देखेंगे। बॉलीवुड के “ही-मैन” के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने छह दशक से ज्यादा लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार शाहिद कपूर और कृति सैनन-स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था। एक्टर जल्द ही श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे, जिसमें अगस्त्य नंदा भी हैं।

Continue Reading

Trending