Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रवास संकट से निपटने के लिए प्रयास बढ़ाएं : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

डबलिन| संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भूमध्यसागर के जरिये यूरोप के समुद्र तटों तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालने वाले प्रवासियों की जिंदगियां बचाने के लिए यूरोपीय संघ के नेताओं से और अधिक प्रयास करने का आग्रह किया है। बान ने मंगलवार को ब्रसेल्स के लिए रवाना होने से पहले डबलिन में ये बातें कही। बान ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के अध्यक्ष जीन-क्लॉडे जंकर, यूरोपी परिषद के प्रमुख डोनाल्ड टुस्क और यूरोपीय संसद के अध्यक्ष मार्टिचन शुल्ज से मुलकात करेंगे।

आयरलैंड की राजधानी डबलिन में रविवार को पहुंचे बान ने मानवीय प्रवास का अंत करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया।

उन्होंने यूरोपीय संघ के नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे से व्यापक और सामूहिक तरीके से निपटें। उन्होंने भूमध्यसागार, अंडमान सागर और सीरिया में बचाव अभियानों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बान ने कहा कि विकसित देशों का दायित्व है कि वे उन कारणों की पहचान करें, जिनकी वजह से लोग सामूहिक प्रवास के जरिए अपनी जिंदगियां जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने प्रवासियों के मूल देशों से इसका समाधान करने को कहा।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री एंडा केनी के साथ बैठक के बाद बान ने यूरोपीय संघ के नेताओं को त्वरित योजना बनाने के लिए कहा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending