Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पेरू बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या 19 हुई

Published

on

Loading

लीमा| दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। दुर्घटना में 37 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुक्यिो-लुकानस के प्रांतीय अभियोजक कार्यालय के प्रतिनिधि डेनियल सोटेलो ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले 19 लोगों के शवों को पुक्वियो शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रिश्तेदार उनकी पहचान कर रहे हैं।

कैनल एन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुक्वियो में स्वास्थ्य सेवा के निदेशक कार्लोस सराविया ने बताया कि 13 लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

सराविया ने बताया, “दुर्घटना बस के एक नाले में गिरने से हुई, लेकिन हम उसमें नहीं जा सकते, क्योंकि यह लगभग 500 मीटर गहरा है और हमारे पास बचाव और खोज का सामान नहीं है।”

उन्होंने बताया, “यह ऐसा इलाका है, जहां ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।”

हाईवे गश्ती प्रमुख ओरफिल्स ब्रावो ने लैटिना टीवी को बताया कि बचाव टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया, “खराब मौसम और बेकार इलाके के कारण घायलों की मदद करना मुश्किल है।”

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending