Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी.आर.कैंदिया का निधन

Published

on

Loading

शिलांग| कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पति रिप्पल कैंदिया का गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से यहां निधन हो गया। वह 87 साल के थे। उनके परिवार के एक सदस्य ने शुक्रवार को बताया कि कैंदिया ने रात लगभग 11.40 बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटियां, तीन बेटे व कई नाती-पोते हैं।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में वह केंद्रीय मंत्री थे। उनके पास जनजाति मामले तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास मंत्रालय था। साल 2009 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के सांसद की कोलकाता में हत्या, फ्लैट में मिले शव के टुकड़े, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बांग्लादेश के एक सांसद की हत्या कर दी गई है। सांसद की पहचान अनवारुल अजीम के रूप में हुई है। अनवारुल के शव के कुछ टुकड़े कोलकाता स्थित एक फ्लैट से बरामद हुए हैं जहां वो रुके हुए थे। इस मामले में बांग्लादेश में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि ये 2 लोग हत्या करके बांग्लादेश भाग गए। हालांकि अभी तक इस घटना पर बहुत विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

बांग्लादेश की झेनाइदाह -4 निर्वाचन क्षेत्र अनवारुल अजीम पश्चिम बंगाल में इलाज करवाने के लिए आए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक यह एक सोची-समझी हत्या थी। बांग्लादेश की संसद की वेबसाइट के मुताबिक, अजीम बांग्लादेश अवामी लीग के सदस्य थे। वे तीन बार के सांसद थे। अजीम खुलना डिवीजन के मधुगंज के रहने वाले थे। उनकी पहचान सांसद के इतर बिजनेसमैन और किसान की भी थी।

बांग्लादेशी अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक, कोलकाता पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर ने कहा, “उनके शरीर को कई टुकड़ों में काट दिया गया था। शरीर के कुछ हिस्सों को कोलकाता के न्यू टाउन में संजीव गार्डन के एक फ्लैट से बरामद किया गया है।

Continue Reading

Trending