Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पुलिस अफसर एके-47 लेकर फरार, आतंकी संगठन में शामिल होने की आशंका

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ जिले की एक पुलिस चौकी से विशेष पुलिस अधिकारी(एसपीओ) अपनी एके-47 राइफल लेकर फरार हो गया है। एसपीओ के किसी आतंकी संगठन के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मुहम्मद यासीन शुक्रवार शाम किश्तवाड़ के मारवाह तहसील की पुलिस चौकी से अपनी राइफल लेकर फरार हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एसपीओ की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि एसपीओ किसी आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ या नहीं।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा राज्य में आतंकवादियों से लडऩे के लिए तय मासिक भत्ते पर एसपीओ की बहाली की जाती है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending