Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पी.के. सिन्हा बने केंद्र के नए कैबिनेट सचिव

Published

on

नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश,भारतीय प्रशासनिक सेवा,अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा

Loading

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा को शुक्रवार को नया कैबिनेट सचिव नियुक्त किया गया। वह अजीत सेठ की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदीप कुमार सिन्हा की मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वह 13 जून से कार्यभार संभालेंगे।”

सूत्रों ने कहा कि सरकार कैबिनेट सचिव की नियुक्ति उसके औपचारिक रूप से कार्यभार संभालने के 15 दिन से एक महीने पहले करती है। नियुक्ति के बाद इस अवधि वरिष्ठ अधिकारी (पी.के. सिन्हा) कैबिनेट सचिवालय में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। सिन्हा 1977 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। कैबिनेट सचिव के रूप में पदोन्नति से पहले वह ऊर्जा सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह जहाजरानी, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस समेत कई अन्य मंत्रालयों में काम कर चुके हैं।

अजीत सेठ को पूर्ववर्ती संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील सरकार) सरकार ने 2011 में कैबिनेट सचिव नियुक्त किया था और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने दो बार उनका कार्यकाल बढ़ा दिया था।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending