Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में दो भारतीय मरे

Published

on

राजौरी जिले, जम्मू एवं कश्मीर, पाकिस्तानी सेना,

Loading

जम्मू । जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह 7.15 बजे गोलीबारी शुरू कर दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सेना की ओर से अकारण की जा रही अंधाधुंध गोलीबारी का करारा जवाब दिया है।

क्षेत्र में भीषण गोलीबारी जारी है। पाकिस्तानी सेना छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और मोर्टार दाग रही है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले में स्थित मंजाकोट क्षेत्र को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

इस क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर दोनों पक्षों के बीच भीषण गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी के चलते शुक्रवार को नौशेरा सेक्टर में सीमावर्ती गांवों के 14 परिवारों को अपने घरों से पलायन करना पड़ा था।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending